विश्व का पहला और सबसे बड़ा सामुदायिक चिट्ठा; उत्तर प्रदेश के ब्लॉगर्स के लिए !!! Lucknow Bloggers' Association लख़नऊ ब्‍लॉगर्स असोसिएशन के सदस्य बन उत्तर प्रदेश की आवाज़ को बुलंद करें.

सलिल के हाइकु

Monday, March 15, 2010

सलिल के हाइकु

आया वसंत,
इन्द्रधनुषी हुए
दिशा-दिगंत..
*
शोभा अनंत
हुए मोहित, सुर
मानव संत..
*
प्रीत के गीत
गुनगुनाती धूप
बनालो मीत.
*
जलाते दिए
एक-दूजे के लिए
कामिनी-कंत..
*
पीताभी पर्ण
संभावित जननी
जैसे विवर्ण..
*
हो हरियाली
मिलेगी खुशहाली
होगे श्रीमंत..
*
चूमता कली
मधुकर गुंजार
लजाती लली..
*
सूरज हुआ
उषा पर निसार
लाली अनंत..
*
प्रीत की रीत
जानकार न जाने
नीत-अनीत.
*
क्यों कन्यादान?
अब तो वरदान
दें एकदंत..
**********

2 पाठकों ने अपनी राय दी है, कृपया आप भी दें!:

एक टिप्पणी भेजें

  © Blogger template The Professional Template II by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP