विश्व का पहला और सबसे बड़ा सामुदायिक चिट्ठा; उत्तर प्रदेश के ब्लॉगर्स के लिए !!! Lucknow Bloggers' Association लख़नऊ ब्‍लॉगर्स असोसिएशन के सदस्य बन उत्तर प्रदेश की आवाज़ को बुलंद करें.

चरित्र पर भी चढ़ते हैं. रंगों ने किया कमाल

Sunday, February 28, 2010

रंग चले,  हुडदंग करें सब

फागुन ने मस्ती घोली है ,
मनो बुरा, तो मानो तुम
छेड़ेंगे, आज तो होली है,

रंग कचनार के ,रंग गुलाब के,  और रंग नीले पीले,
चिपक गए अंगों में सबके, सूखे हों या गीले,
मस्त तरंग में झटकी बुडिया, लागत छैल-छबीली है,
                 छेड़ेंगे, आज तो होली है,
बिना पिए मेरे उनके नैना, हो गए आज नशीले,
दिखा-दिखा के मस्त अदाएं, मारे बाण कटीले,
कल तक थी जो तीखी हम पर, रस से भरी वो बोली है,
                 छेड़ेंगे, आज तो होली है,
चरित्र पर भी चढ़ते हैं. रंगों ने किया कमाल,
पिछले साल जो नीले थे, इस साल हुए वो लाल,
कौन नशे में  कहाँ गिरा, रंगों ने पोल ऐ खोली है 
                  छेड़ेंगे, आज तो होली है,
                                गोपालजी       

3 पाठकों ने अपनी राय दी है, कृपया आप भी दें!:

अजय कुमार Sunday, February 28, 2010 3:01:00 PM  

आपको तथा आपके समस्त परिजनों को तथा लखनऊ ब्लागर एसोसियेशन के सभी सदस्यों को होली की सतरंगी बधाई

Suman Sunday, February 28, 2010 6:44:00 PM  

आपको सपरिवार होली की बधाई.nice

एक टिप्पणी भेजें

  © Blogger template The Professional Template II by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP