विश्व का पहला और सबसे बड़ा सामुदायिक चिट्ठा; उत्तर प्रदेश के ब्लॉगर्स के लिए !!! Lucknow Bloggers' Association लख़नऊ ब्‍लॉगर्स असोसिएशन के सदस्य बन उत्तर प्रदेश की आवाज़ को बुलंद करें.

गुज़रते एक एक पल का मज़ा लो यारों.

Thursday, June 10, 2010

गुज़रते एक-एक पल का मज़ा लो यारों।
मौत का खौफ अपने दिल से निकालो यारो।
एक चिंगारी बुझाने से फायदा क्या है,
बुझाना है तो पानी आग पर डालो यारो।
यूँ ही अनजान सफ़र पर निकलने से पहले,
अपनी मंजिल के निशां दिल में बसा लो यारो।
अब चिरागों से ये अँधियारा नहीं जाएगा,
अपने हाथों में मशालें तो उठा लो यारों।
तीर छोटा सही पर अपना असर छोड़ेगा,
शर्त ये है कि तीर ज़हर बुझा लो यारों।
- घनश्याम मौर्य

4 पाठकों ने अपनी राय दी है, कृपया आप भी दें!:

संगीता स्वरुप ( गीत ) Thursday, June 10, 2010 9:53:00 PM  

अच्छी संदेशात्मक रचना...

Jandunia Friday, June 11, 2010 12:23:00 AM  

इस पोस्ट के लिेए साधुवाद

Dr.Ajmal Khan Friday, June 11, 2010 10:24:00 AM  

kaafii achii achii salahen di hain
mice work..........

एक टिप्पणी भेजें

  © Blogger template The Professional Template II by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP