LBA नीति-नियम निर्देश - द्वारा अध्यक्षा रेखा श्रीवास्तव जी
LBA की अध्यक्षा जी माननीया रेखा श्रीवास्तव जी ने नीति-नियम हेतु निम्न सुझाव भेजे हैं, जिसे तत्काल प्रभाव से LBA पर आज ही लागू किया जा रहा है.
माननीय सदस्यों से : -
१. लखनऊ ब्लोगर्स एसोसिएशन ' का अर्थ ये बिल्कुल भी नहीं है कि इसके सदस्य सिर्फ लखनऊ के लोग ही होंगे ऐसा कुछ भी नहीं है, मैं और मासूम भाई दोनों ही बाहर के है . यह तो सिर्फ एक नाम है इसके लिए क्षेत्र की सीमायों का कोई बंधन नहीं है. सभी लोगों का हार्दिक स्वागत है.
२. इस ब्लॉग पर धर्म प्रचार या फिर किसी की आस्था पर प्रश्न चिह्न लगाने जैसे कार्य नहीं होगा. सभी प्रबुद्ध लोग इसके सदस्य है और हमें अपने ही साथियों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. सभी को ब्लॉग पर आलेखों पर मत देने का अधिकार है लेकिन किसी को किसी विषय पर चुनौती देने जैसे भाषा का प्रयोग वर्जित है. आपतिजनक भाषा के आलेख , टिप्पणी ब्लॉग पर नहीं आने चाहिए. आने की स्थिति में सम्बंधित सदस्य से ऐसा न करने का आग्रह ३ बार किया जायेगा. पुनरावृत्ति होने पर सदस्य की पोस्ट प्रकाशन दो हफ्तों के लिए लंबित किया जा सकता है.
३ . ब्लॉग को लोकप्रिय बनने के लिए और इसके सदस्य होने के नाते सबसे ये आग्रह है कि राष्ट्र और राष्ट्र से जुड़े गौरव के अवसरों पर समसामयिक सामग्री पोस्ट करने का प्रयास करें.
४ . सभी सदस्यों के अपने स्वयं के पृथक ब्लॉग हैं और सबकी प्राथमिकता वही होती है लेकिन जिस परिवार के हम सदस्य है उस पर भी दृष्टि रखना और उसमें अपना सहयोग देना हमारा कर्त्तव्य बनता है अतः सभी सदस्यों से आग्रह है कि कम से कम १५ में एक पोस्ट इस पर डालने की कृपा करें.
५ . लिखने के लिए विषय कि कमी नहीं है, हमारा लेखन समाज और देश के हित में हो ऐसा प्रयास किया जाए. सामाजिक , नैतिक मूल्यों से जुड़े आलेखों का स्वागत है और यदि हम समस्या को उठते हैं तो उसकी संभावित निदान भी प्रस्तावित करें.
-रेखा श्रीवास्तव
अध्यक्षा LBA
उक्त बिन्दुओं को आप पढ़ें और यदि आपको भी इस विषय में कुछ कहना हो को कृपया टिपण्णी के माध्यम से बताएं.

Hire Us
